लोको फाटक के करीब ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जिले के परसुडीह थाना अंतर्गत लोको फाटक (Loco Gate) के समीप बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत (Female Death) हो गई। मृतिका की पहचान निवासी रीना शर्मा के रूप में हुई है।

महिला का शव (Dead Body) देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई।

महिला की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

मृतिका के परिजनों के अनुसार रीना की मानसिक स्थिति (Mental State) ठीक नहीं थी‌। बीते चार माह से उसका इलाज भी चल रहा था। आज सुबह ही वह अपने घर से निकल गई थी।

जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं आई तो सभी ने काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिली। सुबह किसी ने फोन पर बताया कि लोको के पास एक महिला का शव (Female Body) मिला है। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की।

TAGGED:
Share This Article