इंटर की छात्रा से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 22 मई को है एक की…

दीपक सिमडेगा के बीरू का है, बताया जा रहा है कि दीपक की शादी 22 मई को तय है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: गत शुक्रवार को गुमला के बसिया में इंटर की छात्रा से दुष्कर्म (Rape) की वारदात हुई थी। पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत मंगलवार को दर्ज कराया।

इसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों पुनीत और दीपक खड़िया (Puneet and Deepak Khadia) को दबोच लिया है। पुनीत पीड़िता के बहनोई का बड़ा भाई है।

घटना के दिन भी वह दौड़ के बाद नदी में नहाने गई थी

दीपक सिमडेगा (Simdega) के बीरू का है। बताया जा रहा है कि दीपक की शादी 22 मई को तय है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता पुलिस में बहाली के लिए दौड़ने का अभ्यास करती है।

घटना के दिन भी वह दौड़ के बाद नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

नशे में आरोपियों ने ही किया खुलासा

वारदात का खुलासा खुद आरोपियों ने शनिवार शाम नशे की हालत में पीड़िता की बड़ी बहन व जीजा (Sister and Brother in Law) के पास किया।

मंगलवार को मामले को लेकर गांव में पंचायती हो रही थी। इसमें आरोपियों को आर्थिक दंड (Monetary Penalty) देकर मामला पुलिस तक नहीं जाने देने का निर्णय हुआ। इस बीच पीड़िता थाने पहुंच गई और प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article