देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 9355 नए मरीज, 20 की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 57,410 हो गई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना (Corona) के 9,355 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित 20 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 12,932 मरीज स्वस्थ हुए।

अब तक 4,43,35,977 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट (Recovery Rate) 98.69 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 9355 नए मरीज, 20 की मौत-9355 new corona patients found in last 24 hours in the country, 20 died

पिछले 24 घंटे में 4,358 खुराक दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 57,410 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.08 प्रतिशत है।

टीकाकरण (Vaccination) की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 4,358 खुराक दी गई है। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2,29,175 लोगों की जांच की गई। अबतक कुल 92.60 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

Share This Article