Homeक्राइमहैवानियत! गिरिडीह में गर्भवती बहू की हत्या कर ससुराल वालों ने कुएं...

हैवानियत! गिरिडीह में गर्भवती बहू की हत्या कर ससुराल वालों ने कुएं में डाल दी डेड बॉडी, इसके बाद सभी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: दहेज (Dowry) का लोग आदमी को कहां तक गिरा सकता है, आज के समय में इसे समझना बड़ा कठिन है।

जिस बेटी को पिता ने किसी और घर की बहू बना दिया, उसकी बेटी को अगर ससुराल वाले गर्भवती (Pregnant) होने की स्थिति में मारकर कुएं में फेंक सकते हैं, तो इससे बड़ी हैवानियत और क्या हो सकती है।

सेपोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा थे

ऐसी ही घटना गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात हुई है। बताया जाता है कि यहां 4 महीने की एक गर्भवती विवाहिता कृष्ण देव वर्मा (Krishna Dev Verma) की पत्नी सुधा कुमारी की हत्या (Pregnant Sudha Kumari Murder) कर ससुराल वालों ने उसकी Dead Body को कुएं में डाल दिया।

गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जमुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मौके से सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) भेजा। पुलिस अब आरोपी पति कृष्ण देव वर्मा समेत पूरे ससुरलवालों को खोज रही है।

₹200000 और सोने की चेन मांग रहे थे ससुराल वाले

बताया जा रहा है कि मृतका सुधा कुमारी से पति और उसके ससुराल वाले अपने मायके से दो लाख नकद व एक सोने की चेन (Cash and a Gold Chain) लाने की मांग सात माह से कर रहे थे।

अंत में जब नहीं मिला तो पति और अन्य ससुराल वालों ने उसकी हत्या (Murder) कर दी। मृतका के पिता ओमप्रकाश वर्मा (Omprakash Verma) को जानकारी मिली कि उनकी बेटी सुधा की हत्या कर शव को कुंए में डाल दिया गया है।

ससुराल वाले अब उसे जलाने के लिए लेकर गए हैं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना जमुआ थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया, तब तक सभी आरोपी घर से भाग चुके थे।

जमुआ थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या (Murder Under Investigation) का लग रहा है। मृतका की नाक से खून बह रहा था और शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...