अमरेंद्र प्रताप को मंत्री बनाये जाने के बाद आरा में खुशी की लहर

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आरा: आरा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री बनाये जाने से भारतीय जनता पार्टी की भोजपुर में ख़ुशी की लहर फ़ैल गयी।

भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि आरा के सांसद आरके सिंह भारत सरकार में मंत्री बनकर जिले का विकास करने में लगे हैं वहीं अब अमरेंद्र प्रताप सिंह के बिहार सरकार में मंत्री बन जाने के बाद आरा और भोजपुर जिले का तेजी से विकास होगा।

उन्होंने कहा कि उनके मंत्री बनने से भाजपा परिवार में खुशी की लहर है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि आरा से भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह को मंत्री बनाये जाने से भाजपा के सभी जिला पदाधिकारियों ,मंच और मोर्चे के जिला संयोजकों,मण्डल अध्यक्षो,बूथ लेवल पदाधिकारियो में खुशी की लहर है।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों के अलावा राज्य सरकार के सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार के विकास में नई सरकार की भूमिका मील का पत्थर साबित होगी।

आरा के भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह को मंत्री बनाये जाने पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लव पाण्डेय,आदित्यविजय प्रताप सिंह,महामंत्री शंभु चौरसिया,मदन स्नेही,अभिषेक राय,मंत्री वंदना राजवंशी,जिला प्रवक्ता संजय सिंह,मनीष प्रभात,नवीन प्रकाश,जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह,कार्यालय मंत्री सचिन,आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुमार गौतम,किसान प्रकोष्ठ के संयोजक रंग बहादुर यादव,व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, सुशील मिश्रा,जीतू चौरसिया सहित कई नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

अमरेंद्र प्रताप को मंत्री बनाये जाने के साथ ही आरा शहर के कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े गए और मिठाईयां बांटी गई।

Share This Article