साहिबगंज में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा, पूछताछ के लिए SP खुद…

मामला साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में जेटके कुमहरजोरी पंचायत के सरयबिंधा गांव का है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज : 27 अप्रैल की देर रात को कुछ लोगों ने मिलकर एक आदिवासी महिला के साथ गैंग रेप (Tribal Woman Gang Rape) किया था। शनिवार को इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोच लिया है।

मामला साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में जेटके कुमहरजोरी पंचायत के सरयबिंधा गांव का है। इस मामले में आरोपियों से पूछताछ करने के लिए साहिबगंज SP अनुरंजन किस्पोट्टा (Anuran Kispotta) खुद बोरिया थाना पहुंचे।

मेला देखकर पति संग गांव लौट रही थी महिला

बताया जाता है कि पीड़िता अपने पति के साथ जेटके गांव से मेला देखकर गांव लौट रही थी। रास्ते में सुनसान जंगल  के पास कुछ अज्ञात लोग महिला को रोक कर छेड़छाड़ (Molestation) करने लगे। पति के बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की।

पति भागे-भागे गांव आया और परिजनों को मामले की जानकारी दी। फिर घटनास्थल पर जाने पर वहां कोई नहीं दिखा। महिला उसी रात करीब दो बजे निर्वस्त्र (Nude) गांव लौटी। 28 अप्रैल को पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस ने महिला के गांव पहुंचकर उसे बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया। इसके बाद इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

Share This Article