
Ranchi News: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी छवि रंजन ने मंगलवार को निदेशक खेलकूद एवं कार्यकारी निदेशक, झारखंड खेल प्राधिकरण के पद पर अपना योगदान दे दिया। उन्होंने निवर्तमान निदेशक आसिफ एकराम से औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार, छवि रंजन ने मंगलवार को पदभार संभालते हुए विभागीय जिम्मेदारियां अपने हाथ में लीं। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अब राज्य में खेल विकास, खिलाड़ियों की सुविधाओं और खेल अधोसंरचना को लेकर नई कार्ययोजना पर फोकस रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
झारखंड खेल प्राधिकरण में नेतृत्व परिवर्तन को राज्य के खेल प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब खेल विभाग की विभिन्न योजनाओं और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नई दिशा मिलने की संभावना है।

