बकरीद को लेकर बेंगाबाद प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च

बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बेंगाबाद प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा, ड्रोन निगरानी और CCTV व्यवस्था के साथ भाईचारे का संदेश दिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bakrid 2026: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बेंगाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मुर्मू, पुलिस इंस्पेक्टर बमबम कुमार, एसआई विजय कुमार मंडल, एसआई जगन्नाथ पान, एएसआई रणधीर सिंह, उदय नारायण सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी नीलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस जवान शामिल हुए।

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का संदेश

फ्लैग मार्च बेंगाबाद मुख्य बाजार से शुरू होकर बड़की टांड़, छोटकी खरगडीहा, अरतोका, बढ़ियाबाद, टेलोनारी, सोनबाद, भंडारीडीह, माधवाडीह, चपूवाडीह, मुंडहरी और लुप्पी समेत कई प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने लोगों के बीच सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने का प्रयास किया।

भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील

मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों से संवाद कर बकरीद को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करने से बचने की अपील की।

ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

प्रशासन ने बताया कि बकरीद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, जबकि ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।