झारखंड : पति के खिलाफ पत्नी ने महिला थाने में की शिकायत, दूसरी महिला से…

पति पर उन्होंने दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का भी आरोप जड़ा है। विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट करने और मायके से पैसा लाने का भी आरोप लगाया गया है

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: पत्नी पति से प्रताड़ित होगी, पति पत्नी पर अत्याचार करेगा तो बर्दाश्त की भी एक सीमा होती है।

यह सीमा टूटने के बाद पत्नी का कानूनी रास्ता अख्तियार करना हर तरह से जायज है।

ऐसा ही एक मामला धनबाद (Dhanbad) से आ रहा है।

बताया जा रहा है कि चंदा देवी नाम की महिला ने अपने पति के अत्याचार के खिलाफ महिला थाने (Women’s Police Station) में केस दर्ज कराया है।

पति पर उन्होंने दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का भी आरोप जड़ा है। विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट करने और मायके से पैसा लाने का भी आरोप लगाया गया है।

2019 में हुई थी शादी

पीड़िता ने बताया कि 2019 में भोला बंसफोड के साथ उसकी शादी हुई थी।

शादी के कुछ माह बाद से ही पति दूसरी महिला के साथ संबंध बनाकर उसके साथ रहने लगा।

कुछ माह पूर्व महिला थाने में सुलह करा कर दोनों को विदा कर दिया गया था।

फिर भी भोला ने अपनी हरकतों को जारी रखा। मारपीट करता रहता है।

हार-थककर पीड़िता ने मायके वालों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों की एक 3 साल की बेटी भी है।

TAGGED:
Share This Article