MP/ MLA कोर्ट में हाजिर हुए पूर्व MLA चंद्रशेखर दुबे, जानिए मामला…

उन्होंने गढ़वा SP पर मनचाहा अंगरक्षक के लिए दबाव बनाया। इससे तत्कालीन SP ने मना कर दिया

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: बुधवार को पलामू (Palamu) के MP / MLA कोर्ट में बिश्रामपुर (Bishrampur) के पूर्व विधायक चंद्रशेखर दुबे हाजिर हुए।

उन्होंने सतीश कुमार मुंडा की अदालत में हाजिरी लगाई। कोर्ट में धारा 313 के तहत उनका बयान दर्ज हुआ।

बता दें कि 2 जुलाई 2015 को सहायक अवर निरीक्षक काशीनाथ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गढ़वा की ओर से उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी।

क्या लगाया गया था आरोप

FIR में यह आरोप लगाया गया था कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर दुबे 2 जुलाई 2015 को गढ़वा के तत्कालीन SP प्रियदर्शी आलोक से मुलाकात करने आए थे।

उन्होंने गढ़वा SP पर मनचाहा अंगरक्षक के लिए दबाव बनाया। इससे तत्कालीन SP ने मना कर दिया।

इस वजह से विवाद और बढ़ गया। इसी मामले में पूर्व विधायक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्र व्यवहार करने का मामला दर्ज कराया गया था।

Share This Article