जमशेदपुर में युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

जिसके बाद PCR से उन्हें TMH में भर्ती कराया गया

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: बिष्टूपुर (Bistupur) के बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर के समीप बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना (Road Accident) में मौत हो गई।

मृतक की पहचान होल्डिंग नंबर 29, टैंक रोड, न्यू ओलीडीह, मानगो निवासी 48 वर्षीय रत्नेश पोद्दार के रूप में हुई है।

बिष्टूपुर थाना प्रभारी ने बताया कि वे अपने बच्चे को मोतीलाल नेहरू स्कूल छोड़कर घर जा रहे थे इस क्रम में बागे जमशेद गोल चक्कर के पास वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

जिसके बाद PCR से उन्हें TMH में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share This Article