बड़ी खबर: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी, राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंत्री के रूप में मिली सरकारी फॉर्च्यूनर कैबिनेट को लौटा दी। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकारी गाड़ी को वापस कर दी है। जानकारी के अनुसार मंत्री के रूप में आवंटित फॉर्च्यूनर उन्होंने लौटा दिया है। बताया जा रहा है कि अंगरक्षकों और सुरक्षा व्यवस्था में लगी गाड़ियों के बाद अब मंत्री के रूप में मिली सरकारी फॉर्च्यूनर भी वापस कर दी है। इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद वित्त सचिव प्रशांत कुमार मंत्री  के पास पहुंचे और लगभग एक घंटे से उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर पिछले कुछ दिनों से व्यवस्था को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में मंत्री की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।