झारखंड JDU प्रभारी से मिले राजद के नेता

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को JDU के झारखंड प्रभारी और बिहार के मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के विधायक और सह प्रभारी मनोज यादव से औपचारिक मुलाकात की।

इस दौरान महागठबंधन की एकजुटता पर बात हुई। पार्टी के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार (Dr Manoj Kumar) ने कहा कि मुलाकात के दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि हम सब का एक ही दुश्मन है भाजपा। इसे हराने के लिए हम सभी को एकजुटता के साथ अभी से ही मेहनत करने की जरूरत है।

जदयू के विधायक और सह प्रभारी मनोज यादव भी मौजूद थे

प्रतिनिधिमंडल में युवा राजद के अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, महासचिव मनोज कुमार पांडेय, युवा राजद के अरशद अंसारी, क्षितिज मिश्रा, अजय यादव, सहित अन्य मौजूद थे। इस दौरान जदयू के विधायक और सह प्रभारी मनोज यादव (Manoj Yadav) भी मौजूद थे।

Share This Article