माओवादियों के बंद का तमाड़ प्रखंड में व्यापक असर, दुकानें बंद, सड़कें सूनी

बंद की वजह से रांची-टाटा रोड पर पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: 15 मई को माओवादियों (Maoists) ने एक दिन का बंद पूरे उत्तर भारत (North India) में बुलाया था। बताया जा रहा है कि झारखंड में रांची के तमाड़ प्रखंड में इसका अधिक असर देखने को मिला।

तमाड़ खूंटी पथ पर लगभग सन्नाटा जैसा रहा

बंद (Bandh) की वजह से रांची-टाटा रोड पर पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई थी। फिर भी तमाड़ की सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, स्कूल, कॉलेज, डाकघर और बैंक सभी बंद रहे।

सड़कों पर कुछ लोग ही दिखाई दिए। रांची-टाटा रोड (Ranchi-Tata Road) पर वाहन कम दिखे। तमाड़ खूंटी पथ पर लगभग सन्नाटा जैसा रहा।

TAGGED:
Share This Article