रांची में कल्लू यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सिविल कोर्ट में सरेंडर

टेक्निकल सेल (Technical Cell) की मदद से शूटर अभिषेक को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया था। सुनील यादव ने कल्लू यादव की हत्या की साजिश रची थी

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जमीन कारोबारी अनिल कुमार उर्फ कल्लू यादव हत्याकांड (Kallu Yadav Murder Case) के मुख्य आरोपित सुनील यादव (Sunil Yadav) ने शनिवार को रांची (Ranchi) के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि बीते तीन मार्च को टाटीसिलवे थाना (Tatisilwe Police Station) क्षेत्र के आरा गेट के पास स्थित एक हार्डवेयर दुकान में कल्लू यादव की हत्या जमीन विवाद में करवायी गयी थी।

सुनील यादव ने कल्लू यादव की हत्या की साजिश रची

कल्लू यादव की हत्या बिहार स्थित फुलवारी शरीफ के रहने वाले अपराधी अभिषेक कुमार पासवान उर्फ छोटू ने की थी। छोटू को इसके लिए तीन लाख रुपये मिले थे।

टेक्निकल सेल (Technical Cell) की मदद से शूटर अभिषेक को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया था। सुनील यादव ने कल्लू यादव की हत्या की साजिश रची थी।

Share This Article