रांची में बिजली ऑफिस के पीछे होटल के तीसरे तल्ले से युवती ने लगाई छलांग

पुलिस ने घटना के बाद कमरे की जांच की तो उसमें केन बियर सहित अन्य कई सामान मिले हैं। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अरगोड़ा थाना (Argora Police Station) क्षेत्र में बिजली ऑफिस (Electricity Office) के पीछे शुभम होटल के तीसरे तल्ले से रविवार देर रात पूजा राजवंशी ने छलांग लगा दी।

घायल लड़की पश्चिम बंगाल (West Bengal) की रहने वाली है। आनन-फानन में घायल पूजा को इलाज के लिए राज अस्पताल (Raj Hospital) ले गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद हटिया DSP राजा मित्रा, थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की।

पुलिस ने कमरे को सील कर दिया

पुलिस के अनुसार घायल लड़की पूजा के अलावा तीन और लड़की भी साथ में थी। पुलिस ने घटना के बाद कमरे की जांच की तो उसमें केन बियर सहित अन्य कई सामान मिले हैं। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है।

TAGGED:
Share This Article