रांची नगर निगम के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, कामकाज ठप

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार से शुरू हो गई।

पहले दिन निगम के 300 से अधिक कर्मियों ने कामकाज ठप रखा।

इस दौरान न तो जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र (Birth Certificate) बने, लेटर रिसीव नहीं हुए व नक्शा स्वीकृति से जुड़े काम ठप रहे।

हालांकि, इस बीच होल्डिंग टैक्स कलेक्शन काउंटर (Holding Tax Collection Counter) खुला था।

यहां सामान्य दिनों की तरह काम हुआ।

कार्यालय पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा

इससे पहले बीते मंगलवार को हड़ताल की घोषणा के बाद सुबह से ही निगमकर्मी कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए।

इस बीच नगर प्रशासक ने संघ के प्रतिनिधि को वार्ता के लिए बुलाया। लेकिन वार्ता विफल रही।

दूसरी तरफ हड़ताल के कारण सबसे अधिक परेशानी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का काम ठप रहने से लोगों को हुई।

कार्यालय पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा।

Share This Article