Homeबिहारमांझी ने किया बड़ा दावा, नीतीश फिर भाजपा के साथ बनाएंगे सरकार,...

मांझी ने किया बड़ा दावा, नीतीश फिर भाजपा के साथ बनाएंगे सरकार, क्योंकि…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना : मुखबिरी का आरोप झेल रहे हम के संरक्षक जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बड़ा दावा किया है।

जीतनराम मांझी ने कहा है कि BJP से मिलने के क्या प्रमाण हैं नीतीश के पास। नीतीश कुमार के इस आरोप पर भड़के मांझी ने बड़ी बात कह दी।

मांझी ने दावा करते हुए कहा कि Nitish Kumar एक बार फिर BJP के साथ सरकार बनायेंगे।मांझी ने किया बड़ा दावा, नीतीश फिर भाजपा के साथ बनाएंगे सरकार, क्योंकि… Manjhi made a big claim, Nitish will again form government with BJP, because…

साथ होते तो विपक्षी दलों की बैठक में हुई बातों को BJP तक पहुंचा देते

दरअसल मांझी का यह बयान Nitish Kumar के उस बयान के बाद आया है जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि जीतनराम मांझी महागठबंधन की बातों को BJP तक पहुंचाने का काम किया करते थे।

साथ होते तो 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक में हुई बातों को भी BJP तक पहुंचा देते, अच्छा हुआ कि इससे पहले वे अलग हो गये।

उन्होंने कहा कि मांझी के जाने से महागठबंधन और सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

सबको मालूम था कि वह BJP के लोगों से मिल रहे थे।

वहां से मिलकर वो सब तय कर लेते थे फिर हमारे यहां भी आकर कहते थे कि हमको कुछ अलग चाहिए।

तो हम तो जान ही रहे थे सब बात।मांझी ने किया बड़ा दावा, नीतीश फिर भाजपा के साथ बनाएंगे सरकार, क्योंकि… Manjhi made a big claim, Nitish will again form government with BJP, because…

तेजस्वी को सिर्फ दिखा रहे लॉलपॉप

महागठबंधन से अलग होने के बाद शुक्रवार को पहली बार पत्रकारों से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार कभी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे।

वे तेजस्वी को सिर्फ लॉलपॉप दिखा रहे हैं। मांझी ने भविष्यवाणी की है कि नीतीश कुमार एक बार फिर राजग के साथ जायेंगे और बिहार में BJP के साथ सरकार बनाएंगे।

जीतन राम मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार के पास अगर कोई प्रमाण है, तो वे उसे सार्वजनिक करें।

नीतीश कुमार लगातार मर्जर के लिए दबाव बना रहे थे। हम पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए अलग हो गये।

अब वो हम पर मुखबिरी का आरोप लगा रहे हैं, यदि उनके पास मेरे BJP से मिलने के सबूत हैं तो दिखाएं।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...