दाहू यादव को पकड़ने का मॉक ड्रिल कर रही पुलिस, पूर्व CM बाबूलाल मरांडी ने…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : BJP विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) का कहना है कि उनके ट्वीट पर प्रदेश सरकार नजर रखती है।

वे जब भी कुख्यात दाहू यादव के आतंक की चर्चा करते हैं, तो फरार चल रहे इस अपराधी की खोजबीन का पुलिस को नाटक करने का आदेश दिया जाता है।

अब फिर उसे पकड़े जाने का “मॉक ड्रिल” (Mock Drill) शुरू किया गया है।

बाबूलाल ने ट्वीट करते हुए हमला बोला

रविवार को बाबूलाल ने ट्वीट (Tweet) करते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इसका होना क्या है, कुछ नहीं।

यह आततायी राज्य की पुलिस के हाथ नहीं आएगा। केंद्रीय एजेंसियां चाहें तो इसे पकड़ सकती हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को उनके अन्य ट्वीट्स (Tweets) और “पत्रवीर” बोलकर उनकी चिट्ठियों का उपहास उड़ाने के बदले गंभीरता दिखानी चाहिए थी।

ऐसा नहीं करने के चलते ही राज्य इतनी बदहाल स्थिति में पहुंचा है। सरकार की ऐसी दुर्गति और थू-थू हो रही है।

अन्य ट्वीट में कहा- JMM का नया नारा आया

बाबूलाल मरांडी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि JMM का नया नारा आया है। प्रण है हमारा-हेमंत दुबारा।

इस पर तंज कसते उन्होंने कहा कि आखिर JMM का प्रण क्या है वास्तव में? प्रण है फिर झारखंड को लूटने का।

फिर बिचौलियों को पूजने का। अवैध कोयला, बालू, पहाड़ बेचने का। जनता को चूसने का, फिर लूटने का।

दलालों के हाथों में सत्ता देने का। राजस्व चोरी का, धनउगाही का. अपराधियों, माफियाओं को पोषित करने का।

फिर एक बार जंगलराज लाने का। जन जन को डराने का। झारखंड को खंडहर बनाने का। विनाश लाने का, बर्बादी का इतिहास बनाने का।

Share This Article