Latest Newsझारखंडरांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का अंतिम ट्रायल रन कंप्लीट, कल PM मोदी...

रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का अंतिम ट्रायल रन कंप्लीट, कल PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन (Ranchi-Patna Vande Bharat Train) का चौथा ट्रायल रन (4th Trial Run) सोमवार को सफल रहा है।

सुबह 4:15 बजे पटना से इस ट्रेन का अंतिम ट्रायल किया गया। यह ट्रेन निर्धारित समय से 5 मिनट पहले सिर्फ 6 घंटे में रांची पहुंच गई।

अंतिम ट्रायल में रेलवे के अधिकारी और मीडिया के लोगों को शामिल किया गया।

ट्रेन का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

10 बच्चे रांची से पटना तक फ्री करेंगे सफर

यह ट्रेन पटना से हटिया तक चलेगी। उद्घाटन मौके पर चयनित 10 स्कूली बच्चों को फ्री में रांची से पटना (Ranchi to Patna) तक का सफर कराया जाएगा।

इसके अलावा चयनित 10 स्कूली बच्चे उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाने के समय मौजूद रहेंगे।

इससे पहले 12 जून को पहला और 18 जून को दूसरा ट्रायल और 25 जून को तीसरा ट्रायल किया गया।

सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन

27 जून को उद्घाटन होने के बाद यह ट्रेन नियमित तौर पर सप्ताह में मंगलवार छोड़कर छह दिन रांची से पटना तक चलेगी।

कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।

वंदे भारत ट्रेन हटिया स्टेशन से अपराह्न बाद 3:55 बजे खुलेगी और शाम 4:10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी।

पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद शाम 4:15 बजे पटना के लिए रवाना होगी।

यह रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन 6:15 घंटे में 385 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

समय-सारिणी स्वीकृति होते ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

रांची से पटना का किराया 1760 रुपये और 860 रुपये

रेलवे की ओर से इस ट्रेन के लिए किराए की भी घोषणा कर दी गई है।

पटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के लिए यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1760 रुपये और चेयरकार के लिए 890 रुपये देने होंगे।

इसमें कैटरिंग की राशि नहीं जोड़ी गई है। यात्री अपनी इच्छा के अनुसार, खाने का आर्डर दे सकते हैं।

इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत

ट्रेन में सफर करने के दौरान कई तरह की सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।

ट्रेन में सबसे आकर्षण वाली बात यह है कि अगर ट्रेन में कोई सफर कर रहा हो और उसे कुछ पढ़ने का मन करे तो जिस तरह फ्लाइट में सिंगल चेयर पर लाइट बटन होता है, उसी तरह की सुविधा इस ट्रेन में भी है।

इसमें रिवाल्विंग चेयर भी है। एक साथ अगर फैमिली टिकट कराते हैं तो बीच में डाइनिंग स्पेस भी है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...