Homeझारखंडरांची लालपुर में फंदे पर झूलता मिल युवक का शव

रांची लालपुर में फंदे पर झूलता मिल युवक का शव

Published on

spot_img

रांची: लालपुर थाना (Lalpur Police Station) क्षेत्र के पीस रोड में किराए पर रहने वाले रजत कुमार की संदेहास्पद स्थिति में कमरे से शव मिला है।

रजत पुरुलिया रोड (Purulia Road) स्थित मिराज सिनेमा में काम किया करता था। घटना गुरुवार देर रात की है।

खिड़की से देखने पर रजत फंदे पर झूलता दिखा

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि खिड़की से देखने पर रजत फंदे पर झूलता हुआ दिखा।

मौके पर उसके दोस्त पहुंचे और उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।

इसके बाद दोस्तों ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे नीचे उतारा। तब तक रजत की मौत हो चुकी थी।

घर की चाबी भी रजत के पॉकेट (Pocket) से बरामद की गयी है। कमरे से बाहर निकलने का कोई दूसरा दरवाजा भी नहीं है।

परिजन को मामले की सूचना दी गई

मामले की जानकारी देर रात लालपुर पुलिस (Lalpur Police) को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का ही लगता है।

लेकिन मृतक के दोनों हाथ आगे की तरफ गमछा से बंधे हुए थे इसलिए एहतियातन सभी तरह की जांच पुलिस के द्वारा करवाया जा रहा है।

रजत मूल रूप से चुटिया के केतारी बगान का रहने वाला है। परिजन को मामले की सूचना दे दी गई है।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...