HomeUncategorizedमहाराष्ट्र प्रकरण पर कपिल सिब्बल ने PM मोदी पर कसा तंज, लोकतंत्र...

महाराष्ट्र प्रकरण पर कपिल सिब्बल ने PM मोदी पर कसा तंज, लोकतंत्र की जननी का..

spot_img

नई दिल्ली : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद इसी ‘लोकतंत्र की जननी’ का उन्होंने (मोदी ने) अमेरिकी संसद (US Parliament) में अपने संबोधन में उल्लेख किया था।

महाराष्ट्र प्रकरण पर कपिल सिब्बल ने PM मोदी पर कसा तंज, लोकतंत्र की जननी का.. Kapil Sibal taunts PM Modi on the Maharashtra episode, the mother of democracy ..

एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार रविवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) में उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल हो गए।

राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) ने जहां पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, वहीं, राकांपा के 8 अन्य नेताओं ने सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

महाराष्ट्र प्रकरण पर कपिल सिब्बल ने PM मोदी पर कसा तंज, लोकतंत्र की जननी का.. Kapil Sibal taunts PM Modi on the Maharashtra episode, the mother of democracy ..

सिब्बल ने एक ट्वीट में किया कटाक्ष

महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना और BJP गठबंधन में हैं।

सिब्बल ने एक ट्वीट में अजित पवार के NCP के अन्य नेताओं के साथ शपथग्रहण का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया, ‘‘मुझे लगता है कि इसी लोकतंत्र की जननी के बारे में मोदी जी अमेरिकी कांग्रेस में अपने संबोधन में बात कर रहे थे।”

मोदी ने पिछले महीने अमेरिकी कांग्रेस में अपने संबोधन में कहा था ‘‘लोकतांत्रिक भावना के विकास में भारत लोकतंत्र की जननी है।”

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...