गिरिडीह मे तालाब के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना इलाके में बड़का अहरा के नीचे एक युवक का शव (Dead Body) बरामद किया गया। जिसपर परिवार वालों ने हत्या (Murder) की आशंका जताई है।

पुलिस आने में देर

मृतक की पहचान धर्मपुर गांव निवासी शंकर तुरी (42) के रूप में हुई है। जिसके शव (Dead Body) मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी।

काफी देर बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट है।

परिजनों को हत्या की आशंका

मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंचे, तो देखा की मृतक का शव जमीन पर पड़ा है। बता दें कि बड़का अहरा तलाब के पास एक कपड़ा के साथ जूता और बेल्ट (Sand Belt) भी बरामद हुआ है, जो की मृतक का ही माना जा रहा है।

वहीँ मृतक का बाइक और मोबाइल गायब बताया जा रहा है। परिजन मामले को हत्या बता रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) भेजा है।

Share This Article