Homeझारखंडझारखंड में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश, 180...

झारखंड में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश, 180 दिनों का…

spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने बुधवार को संविदा के आधार पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) की अनुमन्यता प्रदान करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है। अब संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश का लाभ प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव वैसी महिला कर्मी पर लागू होगा जो पिछले 12 महीनों में 80 दिन तक संविदा पर कार्य कर चुकी हों, उन्हें 180 दिनों का मातृत्व अवकाश अनुमान्य होगा।

महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश का लाभ देने का प्रावधान नहीं

यह अवकाश दो जीवित संतान के उपरांत हुए प्रसव पर अनुज्ञेय (Permissible) नहीं होगा। मातृत्व अवकाश के लिए संविदा राशि छुट्टी पर जाने से पहले मिले अंतिम संविदा राशि के बराबर होगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों (Female Personnel) को मातृत्व अवकाश का लाभ देने का प्रावधान नहीं था। मामला जब मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होंने संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश देने की स्वीकृति प्रदान की है।

spot_img

Latest articles

हजारीबाग में 2.7 किलो ड्रग्स के साथ 4 तस्कर अरेस्ट

Hazaribagh: पुलिस ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे स्पेशल कैंपेन...

हजारीबाग में दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता सरिता, कुएं से बरामद शव

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र के फुरका गांव में गुरुवार को एक...

रांची में छठ तक चलेगा अभियान, नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने दिए कड़े निर्देश

Ranchi: नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने गुरुवार को निगम सभागार में इनफोर्समेंट...

पुलिस ने पकड़े दो प्रोफेशनल चोर, चोरी के 6 केस सॉल्व

Dhanbad: बलियापुर थाना पुलिस ने चोरी के छह मामलों का खुलासा करते हुए दो...

खबरें और भी हैं...