13 वर्षीय किशोर की नहर में डूबने से हुई मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: उत्तर कोयल नहर में एक किशोर का शव (Dead Body) बरामद किया गया। बता दें की किशोर बुधवार को अपने दोस्तों के साथ नवीनगर से टंडवा जाने वाली मोड़ के पास नहर में नहाने गया था । जिसके बाद वह डूब गया था।

24 घंटे के बाद मिला शव

मृतक की पहचान नावाडीह गांव निवासी मो। निजामुद्दीन के पुत्र मो साहिल (Mo Sahil) (14) के रूप में हुई है।

खोजबीन के क्रम में घटना के 24 घंटे के बाद बिहार (Bihar) के नवीनगर थाना क्षेत्र के कांडी गांव के पास नहर से शव बरामद किया गया।

ननिहाल में रहता था मृतक

नवीनगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर औरंगाबाद(बिहार) के सदर अस्पताल में Post Mortem कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। मो। साहिल, नवीनगर थाना क्षेत्र के बसन विगहा गांव में अपने ननिहाल में रहता था।

Share This Article