HomeऑटोHarley Davidson ने दमदार लुक वाली अपनी सबसे सस्ती बाइक की लॉन्च

Harley Davidson ने दमदार लुक वाली अपनी सबसे सस्ती बाइक की लॉन्च

spot_img

Harley Davidson X440 : हार्ले-डेविडसन (Harley Davidson) ने एक बार फिर भारतीय बाजार (Indian market) में जोरदार एंट्री की है।

कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती बाइक Harley Davidson X440 को लॉन्च किया है। नई Harley Davidson X440 ब्रांड की अब तक की सबसे किफायती पेशकश है और 3 variant में लाई गई है।

Harley Davidson ने दमदार लुक वाली अपनी सबसे सस्ती बाइक की लॉन्च Harley Davidson launched its cheapest bike with a powerful look

इसकी कीमत ₹2।29 लाख (EX-SHOWROOM, भारत) से शुरू होती है।

इस बाइक को देश की नंबर वन टू-व्हीलर कंपनी (No. 1 Two wheeler company) हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के साथ मिलकर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है।

भारत में Hero MotoCorp ही इस बाइक की मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन (Manufacturing & Distribution) भी करेगी।

Harley Davidson ने दमदार लुक वाली अपनी सबसे सस्ती बाइक की लॉन्च Harley Davidson launched its cheapest bike with a powerful look

पुराने मॉडलों से कई स्टाइलिंग डिटेल्स लिए

Harley Davidson X440 में कंपनी के पुराने मॉडलों (खासकर Harley Davidson XR1200) से कई स्टाइलिंग डिटेल्स लिए गए हैं।

इसमें सर्कुलर हेडलैंप और टियरड्रॉप-शेप (Circular Headlamps & Teardrop-Shaped) वाला फ्यूल टैंक और रेट्रो डिज़ाइन बरकरार रखा गया है।

लेकिन LED लाइटिंग, LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और मशीनकट अलॉय व्हील इसे दमदार लुक भी दे रहे हैं।

Harley Davidson ने दमदार लुक वाली अपनी सबसे सस्ती बाइक की लॉन्च Harley Davidson launched its cheapest bike with a powerful look

यह मॉडल भारत समेत कई बाजारों की जरूरतों को करेगा पूरा

नई X440 बाइक ग्लोबल लेवल पर Harley Davidson के लिए एक नया अध्याय है। यह मॉडल भारत समेत कई बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगा।

Hero MotoCorp भारत में हार्ले के लिए Retail और Distribution का काम संभालेगी। कंपनी मौजूदा 15 डीलरशिप से काफी अधिक तक विस्तार करेगी।

हालांकि Harley Davidson X440 के लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि इसका लक्ष्य मार्केट लीडर को चुनौती देना है। इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का दबदबा है।

Harley Davidson ने दमदार लुक वाली अपनी सबसे सस्ती बाइक की लॉन्च Harley Davidson launched its cheapest bike with a powerful look

फ्रंट में 320 मिमी डिस्क ब्रेक

इसमें 398 cc सिंगल-सिलेंडर एयर (Single-Cylinder Air) और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 27 BHP और 38 NM का पीक टॉर्क विकसित करता है।

इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें अपसाउड डाउन फ्रंट फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एबजॉर्बर मिलते हैं।

ब्रेकिंग के लिए डुअल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक मिलते हैं। फ्रंट में 320 मिमी डिस्क ब्रेक मिलता है।Harley Davidson ने दमदार लुक वाली अपनी सबसे सस्ती बाइक की लॉन्च Harley Davidson launched its cheapest bike with a powerful look

यहाँ होगा इस बाइक का निर्माण

बताया जा रहा है कि इस बाइक का निर्माण हीरो के नीमराना, राजस्थान प्रोडक्शन फैसिलिटी में होगा।

कंपनी ने X440 को तीन वेरिएंट- डेनिम, विविड और एस में पेश किया है, जिनकी कीमत क्रमशः 2।29 लाख रुपये, 2।49 लाख रुपये और 2।69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Harley Davidson ने कहा X440 को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य भारत में कंपनी को स्थिरता देना है।

इस बाइक का मुकाबला Royal Enfield Classic 350, मिटिओर 350 और येज्दी रोडस्टर जैसी बाइक्स से होगा।

spot_img

Latest articles

रांची में विश्वविद्यालय अधिनियम संशोधन का विरोध, छात्र संगठनों ने फूंका सरकार का पुतला

Jharkhand News: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बुधवार को छात्र संगठनों ने...

CID की बड़ी कार्रवाई!, सेना के अधिकारी से 2.9 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने गुजरात में छापेमारी कर दो...

चाईबासा संप्रेक्षण गृह से दो बाल कैदियों का फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Jharkhand News: चाईबासा संप्रेक्षण गृह से बुधवार तड़के करीब तीन बजे दो बाल कैदियों...

नाबालिग के प्यार में बाधा बनी मां तो, गला घोंटकर कर दी हत्या

Jharkhand News: चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र के पारबहाल गांव में एक हृदयविदारक...

खबरें और भी हैं...