Homeझारखंडसाइबर क्राइम का हब बनने से बचाइए झारखंड को, 4 साल के...

साइबर क्राइम का हब बनने से बचाइए झारखंड को, 4 साल के आंकड़े बता रहे…

Published on

spot_img

रांची : झारखंड में वर्ष 2019 से वर्ष 2023 में अब तक 5103 साइबर क्राइम (Cyber Crime) की वारदातें हुई हैं। वर्ष 2023 में अब तक सबसे अधिक 102 साइबर क्राइम (Cyber Crime) की वारदात राजधानी रांची में हुई है।

हालांकि, आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में अब तक की तुलना में साइबर अपराध की घटनाएं (Cyber Crime Incidents ) कम हुई है।

पुलिस मुख्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में साइबर अपराधियों (Cyber Criminals) ने 1343 वारदातों को अंजाम दिया है।

वर्ष 2019 में सबसे अधिक रांची में हुई

इनमें धनबाद में 143, गिरिडीह में 41, हजारीबाग में 79, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 78, पलामू में 49, रांची में 478, साहिबगंज में 23, दुमका में 13, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 20, बोकारो में 42, लातेहार में 22, जामताड़ा में 68, सरायकेला में 43, सिमडेगा में नौ, रेल जमशेदपुर में एक, देवघर में 71, गोड्डा में 29,गुमला में 10, लोहरदगा में 10, चतरा में 32, गढ़वा में 20,कोडरमा में चार,खूंटी में 15, रामगढ़ में 30 और पाकुड़ में 13 शामिल है। वर्ष 2019 में साइबर क्राइम की सबसे अधिक 478 घटनाएं राजधानी रांची (Ranchi) में हुई है।

इसी प्रकार वर्ष 2020 में 1242 साइबर क्राइम की वारदात हुई है। इनमें धनबाद में 77, गिरिडीह में 61, हजारीबाग में 93, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 64, पलामू में 44, रांची में 286, साहिबगंज में 18, दुमका में 36, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 28, बोकारो में 38 ,लातेहार में 38, जामताड़ा में 74,सरायकेला में 47, सिमडेगा में छह, देवघर में 94, गोड्डा में 27,गुमला में 27,लोहरदगा में 16,चतरा में 28,गढ़वा में 23,कोडरमा में आठ, खूंटी में 12, रामगढ़ में 67 और पाकुड़ में 30 शामिल है। वर्ष 2020 में सबसे अधिक राजधानी रांची में 286 साइबर क्राइम की घटनाएं हुई हैं।

रांची में 211 साइबर क्राइम की वारदात

वर्ष 2021 में साइबर क्राइम की 10 51 घटनाएं हुई है। इनमें धनबाद में 74, गिरिडीह में 35, हजारीबाग में 93, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )में 70, पलामू 33, रांची में 211, साहिबगंज में 20, दुमका में 33, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )में 16, बोकारो में 29, लातेहार में 39 ,जामताड़ा में 76 , सरायकेला में 32, सिमडेगा में चार, रेल धनबाद एक, देवघर में 118, गोड्डा में 19 , गुमला में 23, लोहरदगा में चार, चतरा में 17 , गढ़वा में 17, कोडरमा में 25, खूंटी में सात, रामगढ़ में 41 और पाकुड़ में 14 शामिल है। वर्ष 2021 में सबसे अधिक राजधानी रांची में 211 साइबर क्राइम की वारदात हुई है।

इसी प्रकार 2022 में पूरे राज्य में 1030 साइबर क्राइम की वारदात हुई है। इनमें धनबाद में 54, गिरिडीह में 54 ,हजारीबाग में 47, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 114, पलामू में 32 रांची में 255 ,साहिबगंज में 20, दुमका में 24, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 17, बोकारो में 24, लातेहार में 33, जामताड़ा में 78, सरायकेला में 16, सिमडेगा में 16 , देवघर में 94, गोड्डा में 25, गुमला में 16, लोहरदगा में 10, चतरा में 15, गढ़वा में 17, कोडरमा में 28, खूंटी में 10, रामगढ़ में 19 और पाकुड़ में 12 शामिल है। वर्ष 2022 में राजधानी रांची में सबसे अधिक 255 साइबरक्राइम की वारदात हुई है।

वर्ष 2023 में अब तक साइबर क्राइम की 437 घटनाएं घटी हैं। इनमें धनबाद में 43, गिरिडीह 23, हजारीबाग 18, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 50, पलामू में 10, रांची में 102, साहिबगंज से छह, दुमका में 11, पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) में छह, बोकारो में सात, लातेहार में 23, जामताड़ा में 24, सरायकेला में 13, सिमडेगा में छह, रेल जमशेदपुर एक, देवघर में 12,गोड्डा में नौ , गुमला में 11, लोहरदगा में चार, चतरा में नौ, गढ़वा में 11, कोडरमा में छह, खूंटी में दो, रामगढ़ में 17 और पाकुड़ में 13 शामिल है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...