Homeझारखंडपलामू में जमीन विवाद में भाई को मारी थी गोली, एक वर्ष...

पलामू में जमीन विवाद में भाई को मारी थी गोली, एक वर्ष बाद गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा गांव में जमीनी विवाद (Land Dispute) में गोली मारकर घायल करने का आरोपित भाई गिरफ्तार हो गया है।

चैनपुर थाना केस संख्या 231/2022 में फरार मुख्य आरोपित मनोज दुबे (Manoj Dubey) को शनिवार की अहले सुबह चैनपुर थाना पुलिस ने पूर्वडीहा गांव से गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि विगत 9 अक्टूबर, 2022 को पूर्वडीहा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर आपस में सभी गोतिया लोग एक बैठक की थी, जिसमें मनोज दुबे ने जान मारने की नियत से विमल दुबे पर गोली चला दी।

मनोज दुबे फरार चल रहा

पहली गोली विमल दुबे के बगल से पार हो गई लेकिन दूसरी गोली विमल के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विमल दुबे का पैर काटना पड़ा। तब से मनोज दुबे फरार चल रहा था लेकिन पुलिस उसे लगातार खोज रही थी।

चैनपुर के थाना प्रभारी रूपेश दुबे (Rupesh Dubey) ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उपरोक्त कांड के अनुसंधान के क्रम में 49 वर्षीय मनोज दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कार्रवाई टीम में थाना के पुलिस अवर निरीक्षक गौरव तिवारी एवं जवान शामिल थे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...