Homeझारखंडनाबालिग से दुष्कर्म, नशे की सुई देकर कराया गर्भपात, कोर्ट ने सुनाई...

नाबालिग से दुष्कर्म, नशे की सुई देकर कराया गर्भपात, कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा

Published on

spot_img

लातेहार: युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के घर घुसकर किया दुष्कर्म (Rape)। घटना से जब वो गर्ववती हो गई तो नशे की सुई देकर कराया गर्भपात (Abortion)। पीड़िता ने की थी शिकायत दर्ज।

15 साल सश्रम कारावास की सजा

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पॉक्सो कोर्ट ने 15 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अमित कुमार की अदालत ने पॉक्सो कांड संख्या 26/2016 की सुनवाई करते हुए अभियुक्त इमरान अंसारी को नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए 15 साल की सश्रम कारावास एवं 20 हजार रुपये जुर्माने लगाया है।

2016 की है घटना

अभियोजन पदाधिकारी अशोक कुमार दास (Ashok Kumar Das) के अनुसार गत 5 मार्च 2016 को लातेहार शहर के आमवाटीकर मुहल्ला निवासी इमरान अंसारी ने पड़ोस की रहने वाली नाबालिग किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके साथ शादी करने का लगातार झांसा देते रहा। इसी बीच नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई।

नशे की सुई देकर कराया गर्भपात

इस दौरान वह इमरान अंसारी पर शादी करने का दबाव बनाते रही, लेकिन वह नहीं तैयार हुआ और उसे झांसा देकर पलामू ले गया। जहां नशा की सुई दिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

कुल 8 गवाहों की हुई पेशी

1 नवंबर 2016 को लातेहार थाना में कांड संख्या 14/16 दर्ज कराया गया। अदालत में विचारण के उपरांत आरोपी इमरान अंसारी को भादवि की धारा 376 के तहत दोषी करार देते हुए 15 वर्षों का सश्रम कारावास एवं 20 हजार रुपये की सजा सुनाई गई।

अदालत ने जुर्माना की राशि का भुगतान नहीं करने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास मुकर्रर की है। अभियोजन ने इस कांड में कुल 8 गवाहों को पेश किया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...