जमशेदपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज, पोक्सो एक्ट के तहत…

मुसाबनी सिंदाडेरा के शमशेर खान, उसकी पत्नी, भाई शमशाद और दो बेटों को आरोपी बनाया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म (Rape) करने और उसका धर्म परिवर्तन (Religion change) कराने के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी थाना क्षेत्र का है। मुसाबनी सिंदाडेरा के शमशेर खान, उसकी पत्नी, भाई शमशाद और दो बेटों को आरोपी बनाया गया है।

DSP मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद (DSP Musabani Chandrashekhar Azad) ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत की है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में कुछ बताया जा सकता है।

अभी पीड़िता की उम्र 19 साल, मामला 2018 का

पीड़िता के अनुसार, उसकी अभी उम्र 19 वर्ष है। साल 2018 में शमशेर खान से उसकी मुलाकात हुई थी।

इसके बाद शमशेर (Shamsher) शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शमशेर ने धर्म परिवर्तन भी करा दिया। उस समय लड़की नाबालिग थी। बालिग होने पर लड़की ने थाना केस कर दिया है।

Share This Article