“आदिवासी समाज प्रकृति पूजक है” — चंपाई सोरेन ने चर्च निर्माण पर उठाए सवाल

झारखंड में चर्चों की बढ़ती संख्या पर चंपाई सोरेन के बयान से नई बहस छिड़ गई है। आदिवासी पहचान, सरना धर्म और धर्मांतरण को लेकर राजनीति तेज हो गई है।

1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड: झारखंड में फिलहाल आदिवासी और ईसाई धर्म को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच राज्य में बढ़ती चर्चों की संख्या पर  पूर्व सीएम चंपाई सोरेन सवाल उठाया है। चंपाई सोरेन ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा- जब आदिवासी समाज मूल रूप से प्रकृति पूजक है, तो राज्य में 5,000 से अधिक चर्च क्यों बनाए गए हैं?

चंपाई सोरेन ने कहा कि आदिवासी समुदाय की पारंपरिक आस्था मरांग बुरु और सिंगबोंगा में रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या चर्चों में मरांग बुरु या सिंगबोंगा की पूजा होती है?

चंपाई सोरेन के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे आदिवासी पहचान और संस्कृति से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं, जबकि विपक्षी दल इसे धार्मिक ध्रुवीकरण से जोड़कर देख रहे हैं।

झारखंड में धर्मांतरण, आदिवासी पहचान और सरना धर्म कोड जैसे मुद्दे पहले भी राजनीतिक चर्चा के केंद्र में रहे हैं। चंपाई सोरेन का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में आदिवासी अस्मिता और धार्मिक पहचान को लेकर बहस तेज है।

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.