पेट्रोल-डीजल की मार अब रसोई तक! सरसों तेल 10 रुपये हुआ महंगा, दाल-चावल के भी बढ़े दाम

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब रसोई तक पहुंच गया है। सरसों तेल, दाल, चावल और रोजमर्रा की जरूरी चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आमलोगों की  जेब पर महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार हुई बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की रसोई पर साफ दिखने लगा है। परिवहन खर्च बढ़ने की वजह से बाजार में किराना और खाद्य सामग्री लगातार महंगी होती जा रही है। सबसे ज्यादा असर सरसों तेल की कीमतों में देखने को मिला है, जहां प्रति लीटर करीब 10 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं रिफाइंड तेल भी लगभग 5 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। सिर्फ तेल ही नहीं, बल्कि चावल, दाल, मसाले और किचन में इस्तेमाल होने वाली दूसरी जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं। चावल और दाल की कीमतों में करीब 5 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है, जिससे आम परिवारों की चिंता बढ़ गई है। अगर आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों पर लगाम नहीं लगी, तो खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले सामानों के दाम और बढ़ सकते हैं।

महंगाई की इस मार का सबसे ज्यादा असर गृहिणियों और मध्यमवर्गीय परिवारों के मासिक बजट पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पहले जिस बजट में पूरे महीने का राशन आराम से आ जाता था, अब उसी सामान के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और अब लोगों को रोजमर्रा के खर्चों में कटौती करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।