झारखंड विधानसभा : सत्र के पहले दिन दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि, कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon session of Jharkhand Legislative Assembly) के पहले दिन शुक्रवार को सदन के अंदर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश किया।

ATR में विधानसभा के बजट सत्र में सरकार की ओर से विधायकों को दिए आश्वासनों पर अभी तक सरकार की ओर से जो कार्रवाई की गई है उसका लेखा-जोखा है। बजट सत्र (Budget Session) से मानसून सत्र के बीच जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें भी सदन में शोक प्रकाश के जरिए श्रद्धांजलि दी गई।

सदन में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, डेविड मुर्मू, प्रकाश सिंह बादल, ओमन चांडी, हरिहर नारायण प्रभाकर, पुत्कर हेंब्रम, डॉ करमा उरांव, गायत्री देवी, शोभाकांत मंडल, विनोद कुमार चौधरी सहित कई विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा 20 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में बलिदान हुए पांच जवानों, बालासोर रेल हादसे में मारे गए लोगों और मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति भी संवेदना जताई गई।

सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

सदन के अंदर स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, (Speaker Ravindra Nath Mahto) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा के सचेतक बिरंची नारायण, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, सरयू राय और अमित यादव ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। इसके बाद स्पीकर ने सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए विधायक प्रदीप यादव ने वहां जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया।आजसू विधायक सुदेश महतो (Sudesh Mahto) ने भी पिछले सत्र से अबतक जो लोग नहीं रहे उनके प्रति संवेदना प्रकट की।भाकपा माले विधायक बिनोद सिंह ने शोक व्यक्त किया। NCP विधायक कमलेश सिंह ने श्रद्धांजलि दी।

Share This Article