झारखंड : उत्पाद और मद्य निषेध विभाग के 15 अधिकारियों का हुआ तबादला

इससे संबंधित अधिसूचना सरकार के संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को जारी कर दी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग (Excise and Prohibition Department) के 15 अधिकारियों का तबादला (Transfer) किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना सरकार के संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को जारी कर दी है।

इनक किया गया तबादला

इसमें उमाशंकर सिंह (Uma Shankar Singh) को सहायक उत्पाद आयुक्त बोकारो, अरुण कुमार मिश्र को सहायक उत्पाद आयुक्त रांची, सुनील कुमार चौधरी को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद हजारीबाग, रामलीला रावानी को सहायक उत्पाद आयुक्त जमशेदपुर,संजय कुमार मेहता को सहायक उत्पाद आयुक्त धनबाद, राकेश कुमार को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद मुख्यालय रांची, अरविंद कुजुर को सहायक उत्पाद आयुक्त हजारीबाग, अखौरी धनंजय कुमार सिन्हा को सहायक उत्पाद आयुक्त मुख्यालय रांची, विमला लकड़ा को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद सरायकेला, क्षितिज विजय मिंज को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद गुमला, सुधीर कुमार को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद पलामू ,अजय कुमार को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद चाईबासा , महेंद्र सिंह देव को प्रभारी उत्पाद अधीक्षक गिरिडीह, रंजन तिवारी को प्रभारी उत्पाद अधीक्षक लातेहार, मीनाक्षी प्रसाद को प्रभारी उत्पाद अधीक्षक खूंटी और सौरभ तिवारी को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद जामताड़ा बनाया गया है।

Share This Article