Mid-Day Meal घोटाले में संजय तिवारी सहित तीन के खिलाफ आरोप गठित

अदालत ने संजय तिवारी सहित अन्य के खिलाफ लगे आरोपों को पढ़कर सुनाया, जिसे आरोपितों ने गलत बताया, संजय तिवारी सहित अन्य की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने पैरवी की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मिड डे मील (Mid-Day Meal) की करोड़ों रुपये की राशि घोटाले (Crores of Rupees Scam) के आरोपित संजय तिवारी, राजू वर्मा और सुरेश कुमार के खिलाफ मंगलवार को ED के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय (Dinesh Rai) की अदालत ने आरोप गठित कर दिया। सुनवाई के दौरान इस केस से जुड़े सभी आरोपित सशरीर कोर्ट के समक्ष उपस्थित थे।

2021 में ED ने लिया था केस अपने हाथों

अदालत ने संजय तिवारी (Sanjay Tiwari) सहित अन्य के खिलाफ लगे आरोपों को पढ़कर सुनाया, जिसे आरोपितों ने गलत बताया। संजय तिवारी सहित अन्य की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने पैरवी की।

उल्लेखनीय है कि मिड डे मील के करीब 100 करोड़ SBI धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से स्थानांतरित कर दिये गए थे। इसे लेकर पहले धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी।

बाद में मामले की जांच CBI ने ले ली। वर्ष 2021 में ED ने कांड संख्या ECIR 3/2021 दर्ज कर केस टेकअप किया। संजय तिवारी के साथ राजू वर्मा और सुरेश कुमार भी इस केस में आरोपित हैं।

Share This Article