Homeझारखंडसुभाष मुंडा हत्याकांड में मास्टरमाइंड सहित सहित 4 आरोपियों को रांची पुलिस...

सुभाष मुंडा हत्याकांड में मास्टरमाइंड सहित सहित 4 आरोपियों को रांची पुलिस ने दबोचा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : रांची के चर्चित CPM लीडर सुभाष मुंडा हत्याकांड (Subhash Munda Murder Case) में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है। इनमें हत्या की साजिश रचने वाला भी शामिल है। उसका नाम छोटू खलखो बताया जा रहा है।

प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि उनकी हत्या की पीछे जमीन डील से जुड़ा विवाद (Land deal dispute) है। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस आधिकारिक तौर पर मामले का खुलासा करेगी। सुभाष मुंडा की हत्या बीते 26 जुलाई को रांची के दलादिली स्थित उनके दफ्तर में घुसकर कर दी गई थी।

छोटू खलको ने माकपा नेता की हत्या की साजिश रची थी

घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये थे। इसके विरोध में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए थे। आदिवासी संगठनों ने एक दिन का रांची बंद भी रखा था। इस मामले में एसएसपी ने नगड़ी थानेदार को सस्पेंड कर दिया था। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नगड़ी इलाके के रहने वाले जमीन कारोबारी छोटू खलको ने माकपा नेता की हत्या की साजिश रची थी। इसके पीछे करोड़ों की जमीन की डील को लेकर विवाद था।

उस पर जमीन कारोबारी और सुभाष मुंडा दोनों ही दावेदारी कर रहे थे। इस जमीन को लेकर दो महीने पहले दोनों में जमकर विवाद हुआ था।

दलादिली चौक पर सुभाष मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया

इस विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। हालांकि इस मामले की जानकारी सुभाष मुंडा ने पुलिस को नहीं दी थी।

इधर गुरुवार को CPM की वरिष्ठ नेत्री वृंदा करात ने दलादिली चौक पर सुभाष मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ऐलान किया गया कि दलादिली चौक को अब सुभाष मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा। प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थानीय ग्राम सभा (Local Village Assembly) की ओर से प्रस्ताव पारित किया गया था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...