G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत नहीं जाएंगे पुतिन, क्रेमलिन ने कर दिया कंफर्म

पेसकोव ने कहा, अब मुख्य जोर यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान पर है ,G20 Summit 9-10 सितंबर को दिल्ली में होने वाला है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) अगले महीने दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में भाग लेने के लिए भारत नहीं जाएंगे।

पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव (Spokesman Dmitry Peskov) ने मॉस्को में मीडिया से कहा कि रूसी राष्ट्रपति जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं।

7 से 10 सितंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगे बाइडेन

पेसकोव ने कहा, अब मुख्य जोर यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान पर है।

G20 Summit 9-10 सितंबर को दिल्ली में होने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Biden) ने शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है और वह 7 से 10 सितंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगे।

Share This Article