6 दिन, 5 देश और कई बड़े मिशन! पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर दुनिया की नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिनों की विदेश यात्रा पर रवाना हुए हैं। यूएई समेत पांच देशों के दौरे में ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को छह दिनों की अहम विदेश यात्रा पर रवाना हो गए। इस दौरान वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। माना जा रहा है कि मौजूदा वैश्विक तनाव और बदलते भू-राजनीतिक हालात के बीच यह यात्रा भारत के लिए काफी अहम रहने वाली है। प्रधानमंत्री की इस यात्रा का मुख्य फोकस कई बड़े मुद्दों पर रहेगा। इनमें ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित बनाए रखना, पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण व्यापार पर पड़ रहे असर को कम करना और नई तकनीकों में सहयोग बढ़ाना शामिल है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि अगले छह दिनों में प्रधानमंत्री मोदी कई देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

यूएई से होगी यात्रा की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात पहुंचेंगे। वहां उनकी मुलाकात यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से होगी। दोनों नेताओं के बीच भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर बातचीत होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री यूरोप रवाना होने से पहले करीब चार घंटे यूएई में रुकेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।