धुर्वा डैम के निचे से अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : धुर्वा डैम के फाटक के नीचे से एक अज्ञात युवक का शव (Dead Body of Unknown Youth) बरामद किया गया।

बता दें कि वहां मौजूद कुछ लोग ने शव को देखा। जिसके बाद इसकी सुचना धुर्वा थाना में दी गई।

हत्या की है आशंका

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि युवक की मौत दो से तीन दिन पहले हुई है।

जिसकी हत्या (Murder) कर शव को फेंक दिया गया है होगा। या फिर पानी में डूबने से उसकी मौत हुई होगी। फ़िलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Share This Article