Homeझारखंडआज से हड़ताल पर चली गईं चाकुलिया प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाएं-सहायिकाएं

आज से हड़ताल पर चली गईं चाकुलिया प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाएं-सहायिकाएं

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाकुलिया : अपनी मांगों को लेकर शनिवार से चाकुलिया प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं हड़ताल पर चली गई हैं। आंगनबाड़ी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले प्रखंड कार्यालय के सामने ये हड़ताल पर बैठी हैं।

बकाया मानदेय भुगतान करने, चावल, गैस सिलेंडर और सिलेंडर भरवाने की राशि उपलब्ध कराने, मोबाइल रिचार्ज करने की राशि देने, सभी को साइकिल उपलब्ध कराने और सेवानिवृत्त बेनिफिट देने समेत अन्य मांगों को लेकर यह हड़ताल पर हैं।

इनकी रही मौजूदगी

इनका कहना है कि जब तक पदाधिकारी द्वारा उनकी मांगों पर पहल नहीं की जाती है, तबतक हड़ताल चलती रहेगी। मौके पर पुष्पा महतो, सालगे मुर्मू, सुमी सोरेन, नमिता मल्लिक, सुधा महतो, भारती महतो, निलीमा महतो, तारा रानी सोरेन, रेणुका पाल, कमला महतो, संध्यारानी पैरा, कारमी टुडू, सुकांती बारिक, भानुमति महतो, अंजली घोष, शिवानी हांसदा, झरना रानी सिंह,आरती महतो समेत अन्य मौजूद थीं।

 

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...