और चकाचक होगी रांची, जमशेदपुर और धनबाद शहर के विकास के लिए भी…

झारखंड की राजधानी रांची और चकाचक होगी। साथ ही जमशेदपुर और धनबाद शहर का भी बेहतर विकास होगा। इन शहरों के विकास के लिए 100.23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची और चकाचक होगी। साथ ही जमशेदपुर और धनबाद शहर का भी बेहतर विकास होगा। इन शहरों के विकास के लिए 100.23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इस राशि से इन तीनों शहरों में कुल 128 योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। जल्द ही इन योजनाओं के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रांची और धनबाद नगर निगम के अलावा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद की ओर से योजनाओं का प्रस्ताव तैयार करके भेजा गया था।

इससे चीफ सेक्रेटरी सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई एचएलएमसी की बैठक में मंजूरी दी गई है। 15वें वित्त आयोग के फंड से इन योजनाओं को पूरा किया जाएगा।

Share This Article