झारखंड में बार-बार दगा दे रहा मानसून, कहा जा रहा बारिश होगी, मगर कहीं भी…

अभी का हाल यह है कि कभी कभार बारिश हो जा रही है, उसके बाद गर्मी और उमस परवान पर चढ़ जा रही है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : इस साल झारखंड के लोगों को मानसून (Monsoon) ने बहुत ज्यादा परेशान किया।

रह-रह कर बारिश होती रही, लेकिन आज तक जरूरत के हिसाब से झारखंड में बारिश (Barish) पूरी नहीं हो सकी।

अभी का हाल यह है कि कभी कभार बारिश हो जा रही है, उसके बाद गर्मी और उमस परवान पर चढ़ जा रही है।

कल से वर्षा होने की संभावना

मंगलवार की शाम कुछ जिलों में बारिश हुई। रांची मौसम विज्ञान केंद्र (Ranchi Meteorological Center) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 14 सिंतबर से राज्य भर में फिर से बारिश शुरू होगी।

इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। राज्य के दक्षिण पश्चिम और मध्य भाग में भारी बारिश का असर देखा जा सकता है।

16 से 18 सिंतबर तक रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जिला में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Share This Article