रांची की छात्रा रिचा का कोटा में क्या हुआ, देखें…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची की छात्रा रिचा सिंह की डेड बॉडी फंदे से लटकती (Dead Body Hanging From Noose) हालत में मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, रिचा सिंह पांच महीने पहले (मई 2023) नीट की तैयारी करने कोटा गयी थी।

वह वहां इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स स्थित एक हॉस्टल में रहकर कोचिंग कर रही थी। मंगलवार देर शाम से रिचा अपने रूम से बाहर नहीं निकली थी।

कमरे में फंदे से झूल रही थी रिचा

बुधवार सुबह उसके साथ हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने उसे आवाज दी, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। इसके बाद छात्राओं ने हॉस्टल संचालक को इसकी सूचना दी। हॉस्टल संचालक ने रूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर देखा तो रिचा फांसी के फंदे पर लटकी हुई है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को फंदे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना सूचना कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना की पुलिस ने परिजनों को दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article