Homeझारखंडकांके ब्लॉक गेट के पास हुए गोलीकांड में तीन के खिलाफ FIR,...

कांके ब्लॉक गेट के पास हुए गोलीकांड में तीन के खिलाफ FIR, चल रही छापेमारी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: गुरुवार को कांके ब्लॉक गेट (Kanke Block Gate) के सामने गोलीकांड में घायल जमीन कारोबारी अवधेश यादव के बयान पर कांके थाना में अवधेश यादव के पार्टनर चित्तरंजन कुमार, कृष्णा नायक तथा चितरंजन के स्टाफ पंकज कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। तीनों फरार हैं। गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर छापे मार रही है। SSP चंदन कुमार सिन्हा का कहना है कि अनुसंधान (Research) जारी है।

Ventilator पर है घायल जमीन कारोबारी

पता चल रहा है कि गोली लगने से जमीन कारोबारी अवधेश के फेफड़े को क्षति पहुंची है। ऑपरेशन (Operation) कर उनके शरीर से दो गोलियां निकाल दी गई हैं। फिलहाल अवधेश वेंटिलेटर सपोर्ट (ventilator support) पर हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज के लिए अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं।

इसलिए चितरंजन ने चलवाई गोली

अवधेश ने पुलिस को बताया कि वह चित्तरंजन के कई राज जानता है। इस बात को लेकर कई बार चितरंजन से उसका विवाद हो चुका है। उससे अलग होकर अवधेश अपना काम करता है। पुराना विवाद व राज खुल जाने के डर से चित्तरंजन ने अवधेश पर गोली चलवाई है। चित्तरंजन मूल रूप से बिहार के शेखपुरा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, चित्तरंजन पर जगतपुरम काॅलोनी (Jagatpuram Colony), भिट्ठा, चौड़ी बस्ती, एदलहातू आदि जगहों में रैयतों को डरा-धमका कर जमीन पर जबरन कब्जा करने के कई आरोप हैं।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...