Homeझारखंडखूंटी में हुए सड़क हादसे में सहायक पुलिसकर्मी की मौत

खूंटी में हुए सड़क हादसे में सहायक पुलिसकर्मी की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: तोरपा थाना क्षेत्र के तोरपा-कर्रा रोड पर छाता नदी के पास शनिवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना (Road Accident) में तोरपा थाना में पदस्थापित सहायक पुलिस कर्मी अंशु ऑस्कर हेमरोम की मौत (Anshu Oscar Hemrom Death) हो गई।

वह तोरपा थाना में डेढ़ वर्षाे तक चालक के रूप में काम कर चुका था और हाल के दिनों में वह पुलिस इंस्पेक्टर की सरकारी गाड़ी चलाता था।

शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया

सड़क दुर्घटना (Road Accident) की जानकारी रविवार को सुबह स्थानीय लोगों और पुलिस को मिली। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह और थाना प्रभारी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने रविवार को सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। बताया गया कि अंशु ऑस्कर हेमरोम तोरपा थाना क्षेत्र के रायटोली का रहने वाला था।

शनिवार की रात वह ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर जा रहा था, लेकिन छाता नदी के पास वह दुर्घटना का शिकार हो गया।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...