जमशेदपुर में 92 लोगों पर बिजली चोरी का केस

जिसमें जमशेदपुर सर्किल में 454 स्थानों पर टीम ने छापेमारी की गई, वहीं चाईबासा सर्किल में 303 स्थानों पर छापेमारी की गई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: कोल्हान के सात बिजली डिवीजन में बिजली चोरी (Electricity Theft) के खिलाफ अभियान चलाया गया।

जिसमें जमशेदपुर सर्किल में 454 स्थानों पर टीम ने छापेमारी की गई। वहीं चाईबासा सर्किल में 303 स्थानों पर छापेमारी की गई।

92 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जमशेदपुर सर्किल (Jamshedpur Circle) में 59 लोगों पर केस दर्ज किया गया। वहीं चाईबासा सर्किल में 33 लोगों पर केस दर्ज कराया गया। इन लोगों से करीब 18 लाख 23 हजार 90 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Share This Article