राजद युवा के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव का निधन

राजद प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि विशु विशाल यादव के असामयिक निधन से शोक की लहर है, पूरा राजद परिवार मर्माहत और दुखी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजद युवा के राष्ट्रीय महासचिव और ओडिशा प्रभारी विशु विशाल यादव (Vishu Vishal Yadav) का रविवार को रिम्स में निधन हो गया।

तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रिम्स (Rims) लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

राजद प्रवक्ता Dr. Manoj Kumar ने बताया कि विशु विशाल यादव के असामयिक निधन से शोक की लहर है। पूरा राजद परिवार मर्माहत और दुखी है।

हम सब ने एक तेज तर्रार और युवा नेता खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख के विकट क्षण में ईश्वर उनके समस्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

युवा नेता खो दिया जिसकी भरपाई संभव नहीं

उनके निधन पर राजद के झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव,प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव,झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घुरन राम,राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह उपाध्यक्ष कल्पना देवी,श्यामदास सिंह, अनीता यादव,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,युवा अध्यक्ष रंजन यादव, रामकुमार यादव, हरदेव साहू,घनश्याम चौधरी, चंद्रशेखर भगत, साहिल साहनी,बिनोद भोक्ता सहित समस्त राजद परिवार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोगो ने एक युवा नेता खो दिया जिसकी भरपाई संभव नहीं।

Share This Article