हिट एंड रन वाली पॉलिसी अपनाता है झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाजपा नेता ने…

इसलिए भाजपा पर उल्टा सीधा आरोप लगाकर झामुमो हिट एंड रन वाली पॉलिसी अपनाती है

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा (Pradeep Sinha) ने रविवार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) पर पलटवार किया।

सिन्हा ने कहा कि झामुमो राज्य में सत्ताधारी दल है। इसलिए भाजपा पर उल्टा सीधा आरोप लगाकर झामुमो हिट एंड रन वाली पॉलिसी (Hit and Run Policy) अपनाती है।

गो तस्करों पर कार्रवाई नहीं करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि पहले भी भाजपा झामुमो से कह चुकी है कि आरोप लगाने से अच्छा है अपनी सबसे पसंदीदा और विश्वासी एजेंसी से हर आरोप की जांच कराइए और जनता को उसका रिपोर्ट सार्वजनिक कर बताइए कि गो तस्करी का पैसा कौन-कौन खा रहा है? उन्होंने कहा कि गो तस्कर से किसकी सहानुभूति है यह राज्य की जनता जान चुकी है।

राज्य के ऐसे अनूठे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं, जिन्होंने सार्वजनिक मंच से पुलिस पदाधिकारियों को गो तस्करों पर कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने कहा कि झामुमो बताए कि एक आदिवासी महिला दारोगा संध्या टोपनो जिसे गो तस्करों ने ट्रक से कुचल कर मार दिया और सरकार ने जांच का दिखावा करके इसकी लीपापोती का प्रयास किया।

संध्या टोपनो की हत्या की जांच का जिम्मा मीरा सिंह जैसे दागी पुलिस अधिकारी को सौंपा गया जो एक आदिवासी महिला से घूस लेने के आरोप में रंगे हाथ पकड़कर जेल भेजी गई थी।

इसी से पता चलता है कि गो तस्करी का पैसा किस पार्टी और किस नेता के पास जाता है।

ED की जांच मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त

उन्होंने कहा कि भाजपा आर्थिक शुचिता की पक्षधर है। पार्टी के कार्यक्रम में पूरी आर्थिक पारदर्शिता बरती जाती है।

सिन्हा ने कहा कि दरअसल झामुमो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प सभा में उमड़ती भीड़ से परेशान है।

दूसरी ओर ED की जांच मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त हो रही। झामुमो को अपनी हार सुनिश्चित दिखाई पड़ने लगी है।

उन्होंने कहा कि सांच को आंच क्या? राज्य सरकार अविलंब SIT गठित करे और झामुमो की पोटली में जितने भी आरोप भाजपा के खिलाफ हैं, किसका किससे क्या संबंध है, कौन-कौन किस किस से लेता देता है? उसकी पूरी ईमानदारी से जांच करा कर रिपोर्ट सार्वजनिक करें।

Share This Article