Latest Newsझारखंडझारखंड : बुधवार से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व का अनुष्ठान

झारखंड : बुधवार से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व का अनुष्ठान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: लोक आस्था का महापर्व नहाय-खाय के साथ बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही व्रतियों का नियम-निष्ठा भी आरंभ हो जाएगा। आचार-व्यवहार से लेकर रहन-सहन तक अगले चार दिन तक सात्विक रहने का संकल्प होगा।
इस वर्ष छठ पर्व की शुरूआत 18 नवम्बर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। गुरुवार 19 नवम्बर की संध्या में खरना अनुष्ठान के साथ ही व्रतियों का निर्जला उपवास आरंभ हो जाएगा।

शुक्रवार 20 नवम्बर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और शनिवार 21 नवम्बर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व छठ संपन्न हो जाएगा।

छठ को महाभारत पर्व भी कहा जाता है। मान्यता है कि महाभारत काल से ही छठ व्रत की परंपरा रही है। सूर्य पुत्र कर्ण प्रतिदिन घंटों कमर तक जल में खड़े होकर सूर्यदेव की आराधना करते थे और अर्घ्य देते थे।

दूसरी ओर, यह भी कहा जाता है कि वनवास के दौरान पांडव और द्रौपदी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी तिथि को सूर्य भगवान का विशेष पूजन व अर्घ्य देते थे।

पुत्रों की कामना से द्रौपदी निर्जला उपवास रखकर सूर्य देव की पूजा करती थीं। श्रद्धालु सूर्योपासना की तैयारी में जुट गए हैं। घरों में प्रसाद के लिए सामान आदि इकट्ठा किए जा रहे हैं। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर छठ पूजन सामग्री की विशेष दुकानें सजी हैं।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...