चार फरवरी को होगी आजसू पार्टी के सभी जिला प्रभारियों की बैठक

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजसू पार्टी के सभी जिला प्रभारियों और सभी अनुसंगी ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव की प्रदेश स्तरीय बैठक चार फरवरी को हरमू स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी।

आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में सभी जिला प्रभारी, आजसू बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव, अखिल झारखंड महिला संघ की प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव सहित अन्य शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में 22 जून 2021 तक एक लाख सक्रिय सदस्य एवं 10 लाख साधारण सदस्य बनाने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।

Share This Article